logo

CUJ में नॉन-टीचिंग स्टाफ भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पूरी, 1550 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

non_teaching.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षेत्तर कर्मचारी चयन परीक्षा - 2025 (CUJNTR-2025) का आयोजन आज सीयूजे के चेरी - मनातू परिसर में हुआ। इस परीक्षा में कुल 33 पदों के लिए अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए।

जिन पदों के लिए परीक्षा हुई है वे हैं - टेक्निकल असिस्टेंट, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर, अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी), लेबोरेटरी असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी), एलडीसी (जी एंड एच), ड्राईवर, लेबोरेटरी अटेंडेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट, एवं हॉस्टल अटेंडेंट। इन पदों के लिए लगभग 1550 अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा है। लिखित परीक्षा सुचारू रूप से दो पालियों में आयोजित हुई जिसमें अभ्यर्थियों ने अपने जवाब ओएमआर शीट में भरा।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar CUJ news CUJ khabar CUJ update