logo

रांची : यादव महासभा कल जयपाल सिंह स्टेडियम से निकालेगा पैदल मार्च, हजारों युवा लेंगे भाग

AHIR.jpg

रांचीः  
प्रदेश यादव महासभा झारखंड के द्वारा कल यानि 18 नवंबर को पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह पैदल मार्च जयपाल सिंह स्टेडियम से शहीद चौक तक किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। यादव महासभा झारखंड मीडिया प्रभारी शिव कुमार सिंह यादव ने कहा है कि पैदल मार्च में हजारों की संख्या में युवा भाग लेंगे।  दरअसल कल ही  रेजांगला लड़ाई को 60 साल पूरे हो जाएंगे इसके उपलक्ष में ही यह मार्च निकाला जा रहा है। साल 1962 में चीन के साथ हुए  रेजांगला के युद्ध में भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट ('13 कुमाऊं') के सैनिकों ने चीनी सेना के दांत खट्टे कर दिए थे। बता दें कि रेजांगला वॉर मेमोरियल को 'अहीर धाम' का नाम भी दिया गया है, क्योंकि '13 कुमाऊं' रेजीमेंट की जिस कंपनी ने 1962 में युद्ध लड़ा था, वो अहीर कौम की कंपनी है।