logo

Ranchi : देश की प्रजातंत्र खतरे में, राष्ट्रपति चुनाव में अंतरात्मा से करें मतदान- यशवंत सिन्हा

yashwant_sinha5.jpg

रांचीः
विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Presidential candidate Yashwant Sinha) रांची दौरे पर हैं। वह राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रांची आये हुए हैं। यहां वह कांग्रेस के विधायक, सांसद से समर्थन की अपील करने आए हैं। इसके लिए आज रांची के होटल चाणक्य बीएनआर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां कांग्रेस के तमाम नेता जुटे थे। सभा को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश की प्रजातंत्र खतरे में है। प्रजातंत्र का सिर्फ वोट डालने का अधिकार नहीं है । आगे उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ईडी, सीबीआई औऱ इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के विधायकों और सांसदो से खुद के लिए वोट की अपील की और कहा राष्ट्रपति चुनाव में अंतरात्मा से मतदान करें


मुख्यमंत्री से मिलने गये 
बीएनआर में कार्यक्रम खत्म होने के बाद यशवंत सिन्हा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके आवास गए। यशवंत सिन्हा के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी गए थे। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Presidential candidate Draupadi Murmu) को समर्थन करने की घोषणा कर चुका है।