logo

weather : झारखंड के इन जिलों में बढ़ने लगी है तपिश, गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

WhatsApp_Image_2022-03-28_at_14_15_23.jpeg


रांची: 


गर्मी के मौसम ने दस्तक दी है। भारत के कई राज्यों में  धीरे-धीरे गर्मी  बढ़ने लगी है। झारखंड  में भी तापमान में वृद्धि व लहर चलने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। झारखंड मौसम विभाग की ओर से ये सूचना जारी  किया गया है। अब लू में भी तेजी आएगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 29, 30 एवं 31 मार्च को राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा समेत कई जिलों में लू चल सकती है । 

मौसम विभाग की चेतावनी
झारखंड में मौसम विभाग ने बताया कि 29 मार्च, 30 मार्च एवं 31 मार्च को झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, चाईबासा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला समेत अन्य जिलों के कुछ भागों में लू चल सकती है।  इसके लिए चेतावनी जारी की गयी है।  वैसे अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान मुख्यत: साफ रहेगा । 

गर्मी के साथ चलेगी लू वाली हवाएं
29 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार व चतरा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। 30 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में लू चलने के आसार हैं।  31 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला, पू्र्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के कुछ भागों में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है ।

क्या होता है येलो अलर्ट 
येलो अलर्ट सचेत रहने की चेतावनी दी जाती है ,येलो अलर्ट में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी होती है।  मौसम के अनुसार इस अलर्ट या चेतावनी का मतलब होता है कि हम हमारे इलाके या रूटीन को लेकर सचेत रहें और सावधानी बरतें। येलो अलर्ट जारी करने का मतलब वास्तव में लोगों को सतर्क करना होता है। इस अलर्ट के मुताबिक तुरंत कोई खतरा नहीं होता, लेकिन मौसम के हाल को देखते हुए अपनी जगह और गतिविधि को लेकर सावधान रहना चाहिए।