logo

हजारीबाग में 7.75 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

braun_suger.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हजारीबाग स्थित कपका गांव से ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार होने का मामला सामने आया है। बताते चलें कि, बरकट्ठा थाना एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर बरकट्ठा पुलिस ने युवक को 6 फरवरी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कपका गांव स्थित अहरवा तालाब के समीप पुलिस को आता देखकर एक युवक अपना स्कूटी छोड़कर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जब पुलिस द्वारा युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 7.75 ग्राम ब्राउन शुगर और एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद किया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए युवक की पहचान छोटी कुमार उम्र 22 वर्ष, पिता पाचु महतो के रूप में बताई। वहीं, पुलिस के पूछने पर युवक ने बताया कि वह इचाक से ब्राउन शुगर खरीदकर लाता है और कपका गांव, बरकट्ठा और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करने का काम करता है।

बहरहाल, पुलिस ने उसका एक बिना रजिस्ट्रेशन किया हुआ नंबर, याकूजा कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी और एक वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी छोटी कुमार को मेडिकल जांच के बाद हजारीबाग जेल भेज दिया है।

Tags - Hazaribagh Barkattha police Kapka village brown sugar seizure drug trafficking 7.75 grams brown sugar youth arrested Jharkhand police electronic weighing machine scooter seized illegal drug trade OnePlus mobile phone unregistered electric scoo