जामताड़ा:
जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगूठिया मोड़ के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान फतेहपुर के केराबानी मिशन निवासी 24 वर्षीय छोटेलाल राणा के रूप में हुई है।.jpeg)
बिजली के खंभे से टकराई बाइक
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराई। दुर्घटना में छोटेलाल राणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
.jpeg)
घायल युवक धनबाद रेफर
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल जामताड़ा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छोटेलाल राणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।