logo

ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

kkkkk1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पलामू में गुरुवार शाम करीब 6 बजे पांकी–मेदिनीनगर मुख्य सड़क पर कोनवाई बस स्टैंड के समीप एक ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हंटरगंज निवासी अभिजीत कुमार उर्फ दुर्गा (20 वर्ष) के रूप में की गई है। वह अपने नानी के घर आया हुआ था।
दुर्घटना की सूचना फैलते ही शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने आक्रोश में पांकी–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग को कोनवाई बस स्टैंड के पास जाम कर दिया। इससे यातायात घंटों बाधित रहा। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता, थाना प्रभारी राजेश रंजन और प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वह परिवार का एकलौता पुत्र था।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update palamu news palamu khabar palamu update road accident news