logo

बारिश से भरे गड्ढे में डूबने के बाद युवक लापता, प्रशासन पर लगा लापरवाही का आरोप

य्ग्य्ग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह के चेताडीह मातृ-शिशु इकाई केंद्र के समीप मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल पेशराबाहियार निवासी मुताज़ा अंसारी नहाने के लिए गड्ढेनुमा तालाब में गया था, लेकिन इस दौरान वह डूब गया। इसके बाद से ही उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह गड्ढा हर साल बारिश में पानी से भर जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे ही जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन राहत और बचाव कार्य शुरू करने में देर की गई।
ग्रामीणों ने नगर निगम पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस गड्ढे को भरने और ढकने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लापरवाही के कारण आज यह बड़ी घटना घट गई।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jhakhand latest news jharkhand update giridih news giridih latest news