logo

साहिबगंज : बरहड़वा में युवक को गोली मारी, छानबीन में जुटी पुलिस

a2510.jpg

साहिबगंज: 

साहिबगंज (Sahibganj) बरहड़वा थानाक्षेत्र (Barhadwa Police Station) अंतर्गत फरीदपुर गांव (Faridpur Village) में गोलीबारी की सूचना है। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सातगाछी और मसाना के मोहराम मिट्टी सड़क में हथियार से लैस अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया। घटना में फरीदपुर गांव निवासी 34 वर्षीय किरमानी शेख गोली लगने की वजह से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

जमीन विवाद में गोलीबारी की सूचना
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। जख्मी युवक के परिजनों ने 4 लोगों पर आरोप लगाया है। बरहड़वा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार (Ravindra Kumar) को ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (बरहड़वा) लाया गया। 

मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस
बरहड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी किरमानी शेख को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। उचित कार्रवाई की जायेगी।