logo

jamtara : दोस्तों के साथ घर से  बाहर निकले युवक की हत्या , सड़क किनारे पड़ी मिली लाश

jam1.jpg

जामताड़ाः
मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या गोली मारकर की गई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय विनन्द रजक के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि विनन्द दोस्तों के साथ धोबीपाड़ा मैदान गया था, उसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आया, उसके बाद सीधे कुशबेदिया डंगाल के पास उसकी लाश मिली। घटना सोमवार रात करीब दस से ग्यारह बजे के बीच की बताई जा रही है। 


 

पड़ोसियों पर आरोप 
स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच शुरू की गई है। मृतक कोलकाता के एक कॉल सेंटर में काम करता था। परिजनों ने पड़ोसियों पर ही हत्या का आरोप लगाया है।

 


 

दो गोली मारी गई युवक को 
मृतक की बहन रूबी ने बताया कि घटना के समय विनन्द अपने कुछ दोस्तों के साथ था। विनन्द को दो गोलियां मारी गई हैं। एक गोली उसे छू कर निकल गई, दूसरी गोली लग गई। घटनास्थल के पास ही युवक की बाइक थी।  कुछ दिन पहले ही युवक कोलकाता से लौटा था। परिजनों के आरोप के मुताबिक पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने वाली है।