logo

राजधानी में दिनदहाड़े युवक को मारी गई गोली, इस इलाके की है घटना

ुदतग1.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 
राजधानी रांची में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। आये दिन कहीं भी कभी भी गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला राजधानी रांची के पंडरा इलाके का है। यहां अपराधियों ने युवक के सिर और आंख में गोली मारी है। घटना बुधवार की दोपहर की है। जिसे पंडरा ओपी क्षेत्र के एलएन मिश्रा कॉलोनी के पास अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। जिसे गोली मारी गई है उनका नाम मणि सिंह है। युवक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों रिम्स भेजाहै, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। मणि सिंह को किस वजह से गोली मारी गई है। अब तक इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N