logo

आदिवासी नेत्री और विधायकों पर अभद्र टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार

arrested1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सोशल मीडिया के जरिये आदिवासी नेत्री निशा भगत और सोनिया करकेट्टा के खिलाफ अश्लील और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो तथा सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने यूट्यूबर अमित महतो को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अमित महतो परसबनिया गांव निवासी है। 
मिली जानकारी के अनुसार उसकी गिरफ्तारी आसनसोल से छापेमारी कर की गयी। इस छापेमारी टीम में रांची पुलिस के साथ बलियापुर पुलिस भी शामिल थी। रांची व बलियापुर थाना में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी। जिसके बाद पुलिस उसे काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना को मिली थी कि आरोपी फ़िलहाल आसनसोल में है। जिसके बाद गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस की टीम ने आसनसोल से उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update yotuber arrest news