एक शख्स ने कथित तौर पर 500 रुपये को लेकर हुई बहस के बाद अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय नसीम खान के रूप में की गई है।
हरियाणा की सीमा के पास स्थित शंभू बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से किसानों का समूह आंदोलन कर रहा है। इसी बीच किसान आंदोलन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
एक रेस्क्यू सेंटर में पिछले दिनों 3 बाघ और 1 तेंदुए की मौत हो गई। चारों जानवरों की मौत चिकन खाने के बाद हुई। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि चारों जानवरों की मौत बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) की वजह से हुई है।
केरल हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि किसी महिला के शरीर की बनावट पर की गई टिप्पणी यौन उत्पीड़न के तहत आती है और इसे एक दंडनीय अपराध माना जाएगा।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक प्राइवेट स्कूल के चपरासी ने 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। हालांकि पीड़िता आरोपी के चंगुल से भाग निकली।
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में विष्णु निवासम वैकुंठ द्वार पर सर्वदर्शन टोकन बांटने के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 4 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
घटना बीपी अंगड़ी नरचा नामक कार्यक्रम में हुई, जब एक हाथी अचानक गुस्से में आ गया। गुस्से में हाथी ने लोगों को अपने रास्ते से हटा दिया, जिससे कम से कम 20-25 लोग घायल हो गए।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने एक बार फिर शीर्ष न्यायालय के आंतरिक हालात पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
BJP के मंदिर प्रकोष्ठ के 100 से अधिक सदस्य आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इन सभी को सदस्यता दिलाई।
ग्राम पंचायत अधिकारी ने एक मृत महिला की जगह उसके ही पति का डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। इसकी शिकायत पीड़ित पति ने डीएम से की है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा सरकार और बेंगलुरु के टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया से हलफनामे मांगे हैं।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सली हमले में जान गंवाने वाले जवान सुदर्शन वेट्टी का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जो दृश्य देखने को मिला वो वाकई में आंखे नम करने वाला था।