ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट पुणे ने 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
जेएमएम ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि रेल मंत्री को रेल की चिंता नहीं है, उन्हें शब्दों की पड़ी है। शब्दों से फ़ुरसत मिलते ही रील बनाना और चुनाव प्रभारी की भूमिका में लग जाना पड़ता है।
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने इस रेल हादसे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार हादसों की सरकार बन गई है।
यूपी के गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। यहां डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। खबरों की मानें तो ट्रेन के 10 से 11 डिब्बे पटरी उतर गए हैं। खबर लिखे जाने तक 2 लोगों की मौत की जानकारी है।
लोकसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस और सपा ने घोषणा की है कि दोनों पार्टियां प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को भी मिलकर लड़ेंगी। पार्टी स्तर पर इसके लिए सीटों का बंटवारा भी हो गया है।
महाराष्ट्र के गढचिरौली में कल 12 नक्सलियों को मार गिराने वाले पुलिसकर्मयों को इनाम देने की घोषणा डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने की है।
इसी दौरान मानगांव में कुंभे झरने के पास रील बनाते वक्त वो 300 फीट गहरी खाई में जा गिरीं। काफी कोशिशों का बाद भी आन्वी को बचाया नहीं जा सका।
यूपी में जारी सियासी हलचल के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि 100 लाओ और सरकार बनाओ।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने संभल जिले के सभी प्राथमिक सरकारी स्कूलों के लिए निर्देश जारी किए हैं।
तीनों डॉक्टरों के लैपटॉप और मोबाइल को भी सीबीआई ने जब्त किया है। पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पेपर चोरी करने वाले से लेकर अभ्यर्थियों तक पहुंचाने, उन्हें रटाने से लेकर इस कड़ी में शामिल हर चेहरे को दबोच लिया है।
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण मिलेगा और आयु सीमा में भी छूट मिलेगी। हरियाणा सरकार ने आज ये घोषणा की है।
डोडा में हुए हालिया एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए JKNC नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू का कोई भी इलाका अब आतंकवाद से शायद ही मुक्त हो।