logo

गुजरात में खौफनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की गई जान, अस्पताल जा रही इनोवा के उड़े परखच्चे

acc,_.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुजरात के बनासकांठा जिले में सड़क हादसे का एक मामला सामने आया है ,जहां शनिवार बीती रात अमीरगढ़ के पास आबू हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक और इनोवा कार की जोरदार भिड़ंत में 7 लोगों की जान चली गई। वहीं इस घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। 

जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त कार राजस्थान से पालनपुर अस्पताल जा रही थी, तभी इकबालगढ़ के पास मौत बनकर आए ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अमीरगढ़ पुलिस की टीम बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची और 6 शवों को अपने कब्जे में ले लिया, वहीं 3 घायलों को अस्पताल पहुँचाया। जहां एक की मौत हो गई और दो का इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आवागमन ठप होने से देखते ही देखते लगभग 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मौके पर पहुंची अमीरगढ़ पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटवाया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को फिर से शुरू किया जा सका।


अमीरगढ़ पुलिस ने इस मामले में हुए लापरवाही से ट्रक चलाने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ड्राइवर की तलाश और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पूरी गलती ट्रक चालक की पाई गई है जो नियमों को ताक पर रखकर गलत दिशा में वाहन चला रहा था।

Tags - national khabar national update national news gujaratnews gujarat khabar road accident news road accident khabar