logo

हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस में लगी आग, 15 से अधिक लोगों की जलकर मौत

बस4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक बड़ा दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार की सुबह हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की एक बस में आग लग गई। यह हादसा इतना भयानक था कि देखते ही देखते पूरी बस मिनटों में जलकर राख हो गई। वहीं 15 से अधिक लोगों की जलकर मौत होने की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना कुरनूल के उपनगर चिन्नाटेकुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुई है। 
बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस दौरान बस में 39 यात्री सवार थे। जिसमें से 15 से अधिक लोगों की जलकर मौत हो गई, वहीं 12 लोग मामूली रूप से जलकर घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हैदराबाद से आ रही बस कुरनूल शहर के बाहरी इलाके में उलिंडकोंडा के पास एक दोपहिया वाहन से टकरा गई, जिससे बाइक बस के नीचे आ गई और ईंधन टैंक से टकरा गई, ईंधन में टक्कर होते ही पूरी बस में आग लग गई। गहरी नींद में सोये यात्री आग देखकर बाहर भागे जबकि कई आग में फसे रह गए। 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया वहीं घायलों तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। बताया जा रहा है कि अधिकतर यात्री हैदराबाद शहर से थे। घटना के बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गया है। अधिकारीयों ने कहा है कि मृतकों की पुष्टि जांच और डीएनए रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी। 

Tags - national news national khabar national updatehyderabad news hyderabad khabar