द फॉलोअप डेस्क
मणिपुर में दो महिला को सड़को पर नग्न करके सड़क धूमाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। विपक्ष लगातार पीएम और सरकार पर हमलावर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाब मांगा जा रहा है। संसद को मानसून सत्र की शुरुआथ से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए घटना पर दुख जताया और कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

दोषियों को कभी भी माफी नहीं मिलेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मणिपुर की बेटियों के साथ यह हृदय विदारक घटना शर्मसार करने वाली है। इस घटना के दोषियों को कभी भी माफी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना पर हृदय पीड़ा और क्रोध से भर गया है। यह घटना किसी भी समाज के लिए शर्मसार करने वाली है। पाप और गुनाह करने वाले किसी भी जगह के हों, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हुई है।

140 करोड़ जनता को शर्मिंदा
उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। मणिपुर की इस घटना के चलते देश की करीब 140 करोड़ जनता को शर्मिंदा होना पड़ा है। प्रधानमंत्री ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि वे अपने राज्यों में कानून व्यवस्थाओं को और मजबूत करें। खासतौर मातओं-बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। घटना चाहे किसी भी राज्य की हो, देश की जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT