logo

UP : असंतुलित होकर तालाब में जा गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, मंदिर जा रहे 10 लोगों की डूबकर हुई मौ'त

a1430.jpg

लखनऊ: 

नवरात्र के पहले ही दिन यूपी से एक दुखद खबर सामने आई। यूपी के इंटौजा इलाका स्थित अटरिया सीतापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत टिकौली गांव में देवी दर्शन करने जा रहे 10 श्रद्धालुओं की एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 37 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर उनई देवी मंदिर, दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली पास ही एक तालाब में पलट गई। 

 

ट्रैक्टर ट्रॉली में कुल 46 लोग सवार थे
हादसे के समय ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 46 लोग सवार थे। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से लोगों को बचाने का प्रयास किया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम फिलहाल राहत और बचाव कार्य में लगी है। 10 लोगों को मृत घोषित किया जा चुका है। बाकी घायलों का इलाज जारी है। घायलों को राम सागर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है जहां 2 बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 

घायलों को अस्पताल में इलाज जारी
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इंटौजा में एक ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर तालाब में पलट गई। उसमें सवार लोग मंदिर जा रहे थे। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। 37 लोगों को बचाया गया है। उनका इलाज हो रहा है। अस्पताल में 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।