logo

गोवा के एक क्लब में आग लगने से 23 लोगों की जलकर मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

गोवा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोवा से आगजनी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में बीती रात आग लगने से 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में कई पर्यटक बताये जा रहे हैं। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गोवा के मुख्यमंत्री सहित कई लोगों ने दुख जताया है. वहीं मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर कहा "मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों।"
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्थ गोवा के अरपोरा में एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में भीषण आग लगने से कम से कम 23 लोगों की जान चली गई है। आग लगने की खबर बीती आधी रात को मिली, जिसके बाद इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। वहीं बचाव कार्य में भी जुट गई। 
मिली जानकारी के अनुसार स्थिति को काबू करने में अधिकारी रात भर लगे रहे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "गोवा जैसे टूरिज्म वाले राज्य के लिए यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग गैर-कानूनी तरीके से ऐसी चीजें चलाते हैं, और आग लगने की घटना हुई। 23 लोगों की जान चली गई। सरकार इस घटना की जांच करेगी। जांच में आग लगने के सही कारण का पता लगाया जाएगा। इसके लिए जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे उन पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
वहीं गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि पुलिस को आधी रात को घटना की सूचना मिली। अरपोरा में एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में रात 12:04 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया। आग पर अब काबू पा लिया गया। सभी लाशें निकाली गई। कुल 23 लोगों की मौत हुई है। पुलिस इस घटना के कारण की जांच करेगी। हम नतीजों के आधार पर कार्रवाई करेंगे। अधिकारियों ने आग लगने के कारण की डिटेल में जांच शुरू कर दी है। 
 

Tags - national news national khabar goa news goa khabar goa update goa latets khabarpeople burnt to death in a fire at a club in Goa