logo

वैष्णो देवी रूट पर लैंडस्लाइड से 31 मौतें, रेस्क्यू अब भी जारी

vaishav_devi_landslide.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हुए लैंड स्लाइड के बाद मरने वालों की संख्या बढती जा रही है। मंगलवार को कटरा स्थित माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए बड़े भूस्खलन में अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 23 लोगों को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है। वहीं कई जगहों पर भूस्खलन के बाद पत्थर गिरने और मलबा जमा होने से जम्मू-कटरा राजमार्ग बंद हो गया है। वहीं भारी बारिश के बाद बुधवार को 22 ट्रेनों को रद्द और 27 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजे के आसपास अर्धकुमारी मंदिर के पास बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया था। जिसके बाद प्रशासन के द्वारा लगातार बचाव अभियान जारी है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि अब भी कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। लगातार हुई बारिश ने जम्मू कश्मीर में बाढ़ और भू-स्खलन की स्थिति पैदा कर दी है। कई पुल ढह चुके है। बिजली की लाइनें और मोबाइल टावरों का भी काफी नुकसान हुआ है। 
घटना के बाद वैष्णो देवी की यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। वहीं लगातर बचाव कार्य भी जारी है। लोगों से लगातार अपील भी की जा रही है कि लोग प्रशासन की मदद करें और उनकी गाइडलाइन का पालन करें। 

Tags - national news national khabar national trending news national latest news vaishno devi landslide vaishno devi landslide news