logo

भीषण सड़क हादसे में 2 मासूम सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालाँकि हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। 
मिली जानकारी के अनुसार एम्मिगनूर के कोटेकल में दो कारों की टक्कर हो गई। जिससे पांच लोगों की जान चली गई। मरने वालों की पहचान कर्नाटक के कोलार जिले के चिन्ना होसापल्ली के निवासी के रूप में हुई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल बताये जा रहे हैं। 
बया अज रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब एक स्विफ्ट डिजायर कार एमिगनूर की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर कार से टकरा गई। मरने वालों में वेंकटेश (76), मीनाक्षी (32), सतीश (34), बनित (5), और रूथविक (4) शामिल हैं। वहीं दोनों गाड़ी के ड्राइवर चेतन और गंगामलू का अडोनी एरिया हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वह्जिन सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। 

Tags - National news national khabar national update andhra pradesh news andhra pradesh khabar road accident news