logo

सुहागरात से चंद घंटे पहले दूल्हे ने लगाई फांसी, पति का चेहरा देखने से पहले दुल्हन की उजड़ी दुनिया

etwah_police_station.jpg

द फॉलोअप डेस्क
यूपी के इटावा में सुहागरात से चंद घंटे पहले दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी दुल्हन ने ठीक से अपने पति का चेहरा भी नहीं देखा होगा कि उससे पहले उसकी दुनिया उजड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार घर पर खुशी का माहौल था। सभी परिजन हंसी-खुशी शादी की बाद की रस्मों को कर रहे थे तभी सारी खुशियों एक झटक में खत्म हो गई। जब दुल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला पाया है। 


रात को होना था डीजे का प्रोगाम 
मामला इटावा के थाना उसरहार क्षेत्र का है, जहां रिटायर्ड फौजी ज्ञान सिंह के छोटे बेटे सत्येंद्र की बारात 2 जुलाई को घर से बड़ी धूमधाम के साथ पास के ही गांव के लिए निकली थी। रात में बैंड-बाजा बारात हुआ और फिर विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ. इसके बाद 3 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे दुल्हन को विदा कराकर सभी लोग वापस लौट आए। दुल्हन को घर लाने के बाद रस्में जारी थी। रात को डीजे का प्रोगाम था। लेकिन इससे पहले ही पता चला कि सत्येंद्र ने फांसी लगा ली। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


ऊपर के कमरे में लगाई फांसी
परिजनों का कहना है कि सब कुछ ठीक था। हंसी खुशी उसकी शादी हुई। इस बीच उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण समझ में नहीं आ रहे हैं। लड़के के माता-पिता और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सत्यपाल सिंह ने बताया कि सत्येंद्र ने ऊपर के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उसका पंचायतनामा भर दिया गया है, पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जांच जारी है। 

Tags - UPUP newsErawah police