logo

चार्ज में लगे मोबाइल में हुआ जोरदार धमाका, 4 बच्चों की मौत; माता-पिता की हालत गंभीर

mobile_blast.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मेरठ में शनिवार शाम मोबाइल ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दो मोबाइल चार्ज में लगे थे। चार्जर में शॉर्ट सर्किट के बाद मोबाइल जला, जिससे धीरे-धीरे फोम के गद्दे में आग पहुंच गई। फोम काफी दूर तक पिघल चुका था। इसी बीच मोबाइल में ब्लास्ट होता है और पिघले फोम बच्चों के शरीर पर चिपक जाते हैं। 


पत्नी की किचेन में मदद कर रहा पति
मामला मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी की है। यहां जॉनी अपनी पत्नी बबीता और चार बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। शनिवार शाम जॉनी अपनी पत्नी की किचेन में मदद कर रहा था। दोनों पति-पत्नी होली की तैयारी कर रहे थे। चारों बच्चों कमरे में थे। वहीं मोबाइल चार्ज में लगा था। इसी दौरान मोबाइल ब्लास्ट होने से जोरदार धमाका हुआ और पूरे घर में आग लग गई। मां अपने बच्चों को बचाने के लिए कमरे की ओर दौड़ी। जिस कारण वह भी बुरी तरह झुलस गई। वहीं पत्नी और बच्चों को संकट में देख जॉनी भी उन्हें बचाने दौड़ा। तबतक आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को पहले एम्बुलेंस से फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

इन लोगों की गई जान

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 5 साल के कल्लू, 7 साल के गोलू, 9 साल की निहारिका और 12 साल की सारिका की मौत हो गई। जबकि इनके पिता जॉनी मेरठ मेडिकल कॉलेज में और मां बबिता दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर ने बताया क निहारिका और गोलू की रात 2 बजे मौत हुई। सारिका की सुबह 4 बजे और सुबह 10 बजे कल्लू ने भी दम तोड़ दिया।


जलते हुए बच्चे पानी भरे ड्रम में कूदे
मौके पर पड़ोसियों ने बताया कि आग लगने के बाद बच्चों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। धमाके और बच्चों का शोर सुनकर हम सब दौड़े। इतने में दो बच्चे दरवाजा खोलकर जलते हुए बाहर भाग कर आए। दरवाजे पर ड्रम में पानी भरा था, उसी में कूद गए। उनके शरीर पर कपड़े जल गए थे। स्किन की एक लेयर भी जल गई थी। बच्चों को पड़ोसियों ने कपड़े पहनाए और आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - UPUP newsmeerutyogi adityanath