logo

अयोध्या में मंत्री के यज्ञ स्थल पर भीषण आग, 1251 हवन कुंड जलकर राख, एक एकड़ में फैला था पंडाल 

अयोध्या में मंत्री के यज्ञ स्थल पर भीषण आग, 1251 हवन कुंड जलकर राख, एक एकड़ में फैला था पंडाल 

द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ स्थल पर शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते करीब एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय यज्ञशाला पूरी तरह खाली थी। बताया जा रहा है कि हादसे से करीब डेढ़ घंटे पहले ही 9 दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ संपन्न हुआ था, जिसमें अंतिम दिन लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, यज्ञ पूर्ण होने के बाद नारियल फूटने से निकली चिंगारी कपड़े से बने पंडाल में जा गिरी, जिससे आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरा यज्ञ स्थल आग की चपेट में आ गया। यज्ञ में शामिल एक व्यक्ति के मुताबिक, इस महायज्ञ के लिए 1,251 हवन कुंड बनाए गए थे और अंतिम दिन करीब 5 हजार यजमानों ने आहुति दी थी। यज्ञ समाप्त होने के बाद श्रद्धालु वापस लौट चुके थे, तभी यह हादसा हुआ।यह यज्ञ स्थल राम मंदिर से करीब 800 मीटर की दूरी पर स्थित है। समय रहते पंडाल खाली हो जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।