logo

Chandigarh : आज शाम होगी 'आप' विधायक दल की बैठक, भगवंत मान सर्वसम्मति से चुने जाएंगे नेता! 

maan.jpg

चंडीगढ़: 

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक आज होगी। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक होगी। यहां पार्टी के नव-निर्वाचित विधायक सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान को अपना नेता चुनेंगे। गौरतलब है कि चुनाव पूर्व ही आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था।

 

भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे भगवंत
गौरतलब है कि जल्द ही भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद भगवंत मान ने ऐलान किया है कि वो मुख्यमंत्री के रूप में शपथ शहीद भगत सिंह के गांव में लेंगे ना कि राजभवन में। बता दें कि भगवंत मान खुद को भगत सिंह का अनुयायी बताते हैं। वो भगंत सिंह की तरह ही हमेशा पीली पगड़ी धारण करते हैं। बता दें कि पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद, भगवंत मान अब पंजाब के सीएम बनने जा रहे हैं। 

आप ने पंजाब में दर्ज की एतिहासिक जीत
बता दें कि हालिया पंजाब विधानसभा चुनाव का परिणाम 10 मार्च को सामने आया। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी ने तमाम समीकरणों को धता बताते हुए एतिहासिक जीत हासिल की। पंजाब की 117 विधानसभा सीट में से आप को 92 सीटों पर जीत मिली। सत्ताधारी कांग्रेस को महज 18 सीटें ही मिलीं। बीजेपी महज 2 सीटें जीत पाई। कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल औऱ सुखबीर बादल हो हार का सामना करना पड़ा।