logo

कश्मीर : लेडी टीचर के बाद अब कुलगाम में बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या

bank_maneger.jpg

डेस्क :
जम्मू कश्मीर में हिंदूओं के टारगेट कीलिंग की घटनाएं थम नहीं रही हैं।दो दिन पहले एक लेडी टीचर के बाद अब कुलगाम में एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने बैंक में घुसकर मैनेजर को गोली मारी हैं। जख्मी हालत में मैनेजर को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बैंक मैनेजर की पहचान राजस्थान के हनुमान गढ़ निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल ने इलाके को सील कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल कर पुलिस छानबीन में जुटी है। बता दें कि दो दिन पहले कुलगाम में लेडी टीचर रजनी बाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

दो महीने पहले हुई थी बैंक मैनेजर विजय कुमार की शादी 
मृतक बैंक मैनेजर विजय कुमार की उम्र 20 वर्ष के आस-पास की बताई जा रही है। विजय की शादी दो महीने पहले हुई थी।विजय कुछ दिन पहले ही कश्मीर पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय का व्यवहार बहुत अच्छा था। लेकिन इस्लामिक आतंकियों को विजय कुमार का लोगों की मदद करना रास नहीं आया। 

सरकारी कर्मचारी कर रहे घाटी से तबादले की मांग ,भाजपा ने हमलों के पीछे बताया पकिस्तान का हाथ 
घाटी में सरकारी कर्मचारियों पर हो रहे आतंकी हमले से लोगों में खौफ का माहौल है। घाटी में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी अपने तबादले की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने घाटी में हो रहे हिंदूओं पर आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया है।