logo

अजब-गजब : सिर सहलाया तो दूल्हे का विग हाथ में आया, दुल्हन ने शादी से कर दिया मना

bald_2jpg1.jpg

उन्नाव: 
आज कल लोग टेलीविजन पर दिखाई जानें वाली चीजों से काफी प्रभावित है। बाला फिल्म का नाम तो सबने सुना है। इस चीज से खबर होते हुए भी कि पर्दे के उस पार और इस पार काफी कुछ अलग है, लोग उससे प्रभावित होते हैं। ऐसी ही एक खबर सामने आई है। मामल उत्तर प्रदेश के उन्नाव का है। जहां जयमाला के बाद वधू को पता चला कि उसका वर गंजा है। जिसके बाद वधू ने शादी करने से मना कर दिया। फिर क्या था दोनो पक्षों में विवाद छिड़ गया।

सीढ़ियों से उतरते के क्रम में दूल्हे को आया चक्कर 
घटना उन्नाव जिला स्थित सफीपुर कोतवाली के एक गांव का है। इसी गांव के परिवार की बेटी की शादी थी। शादी 20 मई को तय हुई थी। 20 मई की शाम वर पक्ष के लोग गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे। बारात का स्वागत भी खुशी-खुशी किया गया। फिर वर-वधू जयमाला के लिए पहुंचे। जयमाला गोल-गोल चक्कर लगाने वाले स्टेज पर होना था। यहां दूल्हा दुल्हन ने एक-दूसरे को फूलों का हार पहनाया। इसके बाद स्टेज की सीढ़ियों से उतरते के क्रम में दूल्हे को अचानक चक्कर आ गए। वह बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद लोगो ने आनन-फानन में वर को जमीन को पर लेटाया। वर के मुंह पर पानी के छीटें मारे गए। 

दूल्हे का हेयरविग हाथ में आ गया
हंगामा तो तब हुआ जब लड़की के भाई ने इसी दौरान दूल्हे का सिर सहलाया तो उसका हेयरविग  निकलकर हाथ में आ गया। यह देख वहां मौजूद सभी लोग भौंचक्के रह गए। इस दौरान दुल्हन भी वहां खड़ी थी। जिसे देख दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है। 

दूल्हे समेत उसके पिता को बंधक
इसके बाद लड़की पक्ष ने धोखा देना की बात कहते हुए दूल्हे समेत उसके पिता बंधक बना लिया. यह पूरा वाद विवाद देर रात से अगली सुबह तक चलता रहा, जिसके बाद किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दें दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले पर काबू पाने में सफल रहीं। 
विवाद समझोते पर आकर हुई खत्म
बात समझोते पर आकर खत्म हुई। समझौते में लड़के पक्ष ने शादी समारोह में खर्च हुए लड़कीवालों के सारे पैसे चुकाने की बात स्वीकार की. 5 लाख 60 हजार रुपए वसूलने के बाद लड़की के घर वालों ने उन्हें जाने दिया।