द फॉलोअप डेस्क
आम आदमी को एक बार महंगाई की मार पड़ी है। सब्जियों में इस्तेमाल होने वाले सूखे मसालों की कीमत में 40 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। यू कहे तो अब रसोद का बजट पूरे तरीके से बिगड़ चुका है। पहले टमाटर और अब मसाले..बढ़ती महंगाई ने सब्जियों का स्वाद बिगाड़ दिया है। पहले से टमाटर न होने के कारण सब्जियों का स्वाद ठीक नहीं लगता। अब तो मसालों की कीमत बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश, केरल और राजस्थान से आने वाले मसालों की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 6 महीने में 20-25 प्रतिशत इजाफा हो चुका है।

क्यों बढ़ रहे दाम
गुजरात और राजस्थान में मार्च में हुई बेमौसम बारिश के कारण जीरे के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत बढ़कर 700 से 900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। जीरे के अलावा अजवाइन सौफ के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसके अलावा सूखी हल्दी की कीमत भी बढ़ी है। कारोबारियों ने बताया कि मसालों की महंगाई के पीछे इस बार कम बुआई और निम्न उत्पादन को कारण बताया जा रहा है। हालांकि देश में मसालों को लेकर धीरे-धीरे दाम चढ़ने के समाचार पहले भी आए हैं पर इस समय अचानक से दामों में ऐसी आग लगी है कि ये चौंकाने वाली बात है।

मसालों की स्थिति
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N