logo

प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल हुईं अक्षरा, बोलीं- देखना चाहती हूं उज्जवल बिहार

akshara_joined.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह राजनीति में कदम रख दिया है। अभिनेत्री ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज को ज्वाइन कर लिया है। इस दौरान उनके पिता विपिन  सिंह उनके साथ मौजूद रहें। बताया जा रहा है कि अक्षरा प्रशांत किशोर की सोच से काफी प्रभावित हुई थी, जिसके बाद उन्होंने उनकी पार्टी के साथ जुड़ने का फैसला ले लिया। अब अक्षरा जन सुराज की पदयात्रा में शामिल होंगी। वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्षरा लोकसभा चुनाव 2024 में जन सुराज की तरफ से संसदी का टिकट मिलना भी पक्का है। 


बिहार को एक शिक्षित बिहार बनाने के है मकसद- अक्षरा
पार्टी ज्वाइन करने के बाद अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं और भी राजनीतिक दल में जा सकती थी, मेरे कई सीनियर राजनीतिक दलों में है। सभी राजनीतिक दलों से उन्हें प्यार और आदर मिलता है। लेकिन जनसुराज आंदोलन है। जिसका मकसद बिहार को एक शिक्षित बिहार, विकसित बिहार और नई सोच का बिहार बनाना है। मैने जन सुराज को ज्वाइन किया है ताकि बिहार को एक शिक्षित बिहार भविष्य में देख सकें। आने वाले भविष्य में बिहार को एक विकसित राज्य के रूप में वह देख रही हैं। समाज में जो कुरीतियां हैं उन्हें बदलनी है, विकास की नई सोच लानी है। मैं चाहती हूं कि अधिक से अधिक युवा उनके इस सोच के साथ जन सुराज को ज्वाइन करें। अंत में अक्षरा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को यह कहकर समाप्त किया की चर्चाओं का नाम है अक्षरा सिंह।

कौन है अक्षरा सिंह
बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी की मशहूर अदाकारा हैं। अक्षरा ने भोजपुरी के कई हिट फिल्मों में काम किया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। यहां उनके लाखों फैंस हैं। बता दें कि अक्षरा का पैतृक घर बिहार के नालंदा में है। काम के सिलसिले में अक्षरा मुंबई में रहती हैं लेकिन अक्सर बिहार आती रहती है। अब वह राजनीति में एंट्री करने वाली है। वैसे देखा जाए तो भोजपुरी फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने राजनीति में अपना हाथ आजमाया है। फिर चाहें वो रवि किशन हो, मनोज तिवारी हो,निरहुआ हो।  अब तो भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है। 


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N