logo

अक्षरा सिंह की होगी पॉलिटिक्स में एंट्री, आज प्रशांत किशोर की जन-सुराज पार्टी में होंगी शामिल

akshara_singh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह राजनीति में कदम रखने वाली हैं। अभिनेत्री अब सिगिंग और एक्टिंग के साथ राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार आज वो करीब 3 बजे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थामने वाली हैं। माना जा रहा है कि अक्षरा लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकती है। हालांकि पार्टी ज्वाइन करने को लेकर अभिनेत्री की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं गई है। 


 प्रशांत किशोर की सोच से प्रभावित 
मिली जानकारी के अनुसार जनसुराज पार्टी ज्वाइन करने के फैसले से पहले अक्षरा ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि अक्षरा इस दौरान प्रशांत किशोर की सोच से काफी प्रभावित हुई। जिसके बाद उन्होंने उनकी पार्टी के साथ जुड़ने का फैसला ले लिया। इसके बाद पीके के सामने उन्होंने उनकी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। पीके ने भी बिना देरी किए उनके ऑफर को हां कर दिया। आज दोपहर 3 बजे पार्टी की ओर से एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। कहा जा रहा है इस दौरान भोजपुरी अभिनेत्री जन सुराज में अपनी एंट्री की घोषणा कर सकती हैं। 


जनसुराग पार्टी नहीं अभियान- अक्षरा के पिता
 अक्षरा के पिता विपिन सिंह ने एक इंटरव्यू में इस बात पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी अक्षरा जनसुराज पार्टी ज्वाइन करने वाली है। विपिन सिंह ने कहा था कि जनसुराज पार्टी नहीं अभियान है। जो देश और बिहार में कुछ करने जज्बा प्रदान करता है। मेरी बेटी ने इच्छा जाहिर की तो हमने भी हां कर दिया। अब हमारी बेटी इस अभियान में जुड़ी है तो मेरा पूरा परिवार उनके साथ है। जानकारी हो कि जनसुराज पार्टी के संयोजक चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर है जो इन दिनों काफी एक्टिव है। वह गांव-गांव घूमकर बीजेपी, जेडीयू और आरजेडी के विरोध में खुलकर बोलते हैं।


कौन है अक्षरा सिंह
बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी की मशहूर अदाकारा हैं। अक्षरा ने भोजपुरी के कई हिट फिल्मों में काम किया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। यहां उनके लाखों फैंस हैं। बता दें कि अक्षरा का पैतृक घर बिहार के नालंदा में है। काम के सिलसिले में अक्षरा मुंबई में रहती हैं लेकिन अक्सर बिहार आती रहती है। अब वह राजनीति में एंट्री करने वाली है। वैसे देखा जाए तो भोजपुरी फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने राजनीति में अपना हाथ आजमाया है। फिर चाहें वो रवि किशन हो, मनोज तिवारी हो,निरहुआ हो।  अब तो भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N