द फॉलोअप डेस्क
अमेरिका के साथ चल रहे टैरिफ वॉर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से बड़ा आव्हान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बीते शनिवार को लोगों से आव्हान किया है कि हम सभी संकल्प लें कि मेक इन इंडिया के प्रोडक्ट को बढ़ावा देंगे और जो भी सामान खरीदेंगे वह स्वदेशी होंगे। यह जिम्मेदारी हर भारतीय को लेनी होगी। उन्होंने विश्व में मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दुनिया के सभी देश अपने हित को लेकर काम कर रहे हैं। और यदि देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है तो इसके लिए दैनिक जीवन में स्वदेशी प्रोडक्ट का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करना होगा। .jpg)
अमेरिका के द्वारा भारत से निर्यात किये जाने वाले सामान पर 25% टैरिफ लगाये जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे लिए देश के किसान, नौजवानों के रोजगार, और लघु उद्योग सर्वोपरि है। और सरकार इसको लेकर लगातार काम कर रही है ताकि देश के लोगों की मेहनत बड़े स्तर तक पहुंच सके।