logo

मुंबई : अजगर की प्लास्टिक सर्जरी होगी, नाजुक हालत में रेस्क्यू किया गया था 10 फीट लंबा सांप

a396.jpg

मुंबई: 

अजगर (Python) की प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) होगी। वन्यजीव चिकित्सा के क्षेत्र में ये ऐतिहासिक पल होगा। सर्जरी में पूरे 3 घंटे लगेंगे। यदि सर्जरी सफल रही तो आने वाले समय में अन्य वन्यजीवों की जान बचाने में ये मील का पत्थर साबित होगा। जिस अजगर की प्लास्टिक सर्जरी हो रही है, उसका इलाज बीते 45 दिनों से चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अजगर की जान बचाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी जरूरी है क्योंकि उसे मल्टीपल इंजरी है। स्किन कई जगह से छिल गई है। अजगर की हालत गंभीर है। 

पिछले महीने रेस्क्यू किया गया था
दरअसल, महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई में पिछले महीने इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति (Indian Rock Python) के अजगर को रेस्क्यू किया गया था। वडाला से रेस्किंक एसोसिएशन फॉर वाइल्ड लाइफ वेलफेयर (Reskin Association for Wildlife Welfare) और वन विभाग (Forest Department) ने अजगर को रेस्क्यू किया था। डॉक्टरों के मुताबिक जब अजगर को अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत काफी गंभीर थी। उसे गंभीर चोटे थीं। हड्डियों में कई जगह फ्रैक्चर था। मुंह के पास गंभीर चोट लगी थी। इन चोटों की वजह से ही अजगर की हालत काफी गंभीर है और इलाज जारी है। 

 

सर्जरी के बाद ऑब्जर्वेशन में रखेंगे
अजगर का इलाज कर रहीं डॉ. रीना देव (Dr Reena Dev) ने बताया कि बीते महीने वन विभाग के सहयोग से रॉ द्वारा 10 फीट लंबे इंडियन रॉक पाइथन को रेस्क्यू किया गया था। कई जगह फ्रैक्चर और खुले घावों की वजह से सांप की हालत नाजुक बनी हुई है। हमने अजगर की जान बचाने के लिए उसकी प्लास्टिक सर्जरी करने का फैसला किया। डॉ. रीना देव ने बताया कि सांप की 2 सर्जरी पहले ही की जा चुकी है। प्लास्टिक सर्जरी के बाद भी सांप को 3 महीने तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।