logo

कोलकाता रेप मामला : मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा पर एक और छात्रा ने लगाया शोषण का आऱोप 

kol003214.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
कोलकाता के साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में हालिया गैंगरेप मामले के बीच अब एक और छात्रा सामने आई है, जिसने मुख्य आरोपी और कॉलेज के पूर्व छात्र मनोजित मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने दावा किया है कि दो साल पहले कॉलेज टूर के दौरान मिश्रा ने उसके साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की थी बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इंडिया टुडे टीवी से बातचीत में छात्रा ने बताया कि मिश्रा ने ट्रिप के दौरान उसे एकांत में पकड़कर शारीरिक रूप से परेशान किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने धमकाते हुए कहा, "अगर किसी को बताया तो तेरे मम्मी-पापा और बहन को जान से मार दूंगा।” इस धमकी के चलते वह तब चुप रही।


राजनीतिक संरक्षण का डर, छात्राओं की चुप्पी
जब छात्रा से पूछा गया कि उसने पहले शिकायत क्यों नहीं की, तो उसने कहा—"मिश्रा टीएमसी की छात्र इकाई (TMCP) से जुड़ा हुआ था। वह खुलेआम कहता था कि उसे कोई हाथ नहीं लगा सकता। हमें डर था कि पुलिस भी उसकी मदद कर सकती है।" पीड़िता ने दावा किया कि मिश्रा की "बीमार मानसिकता" के शिकार कम से कम 15 छात्राएं और रही हैं। कई को डराकर चुप करा दिया गया, लेकिन अब कुछ हिम्मत जुटाकर सामने आने को तैयार हैं।


कॉलेज की चुप्पी पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग
इस नए खुलासे के बाद कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। महिला संगठनों और छात्र समूहों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और कॉलेज परिसर में महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं। क्या आरोपी को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ था? क्या कॉलेज को पहले से शिकायतें मिली थीं लेकिन अनदेखी की गई? अब यह जांच का विषय बन चुका है।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest