द फॉलोअप डेस्क:
नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर एथनॉल से जुड़ी समस्याओं और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की चर्चा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने युवाओं से नीट पेपर लीक के बाद अब एथनॉल के मुद्दे पर एक मंच पर आने की अपील की है। अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए बकायदा 1 अगस्त का दिन तय किया है और कार्यक्रम का नाम रखा है, नेशनल टाउनहॉल अंगेस्ट E20। अरविदं केजरीवाल ने जानकारी दी है कि लोग कार्यक्रम में वर्चुअली भी शामिल हो सकते हैं।
देश के युवाओं ने एक होकर आवाज़ उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना पड़ा। E20 पर भी हमें एक होकर आवाज़ उठानी पड़ेगी।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 27, 2026
इस शनिवार हम 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' आयोजित कर रहे हैं, जिसमें शामिल होकर आप E20 पर अपनी बात रख सकते हैं। आप इसमें ऑनलाइन भी शामिल हो सकते हैं। आप सभी… pic.twitter.com/PacK9aVocX
ई20 से परेशान लोग इस मुहिम से जुड़ेंगे
अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो हो गया, पीएम मोदी से अपील है कि लगे हाथ ई20 का भी समाधान कर दें। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हालांकि, ऐसा आसानी से नहीं होगा। लोग एक स्वर में एथनॉल के दुष्पपरिणामों को लेकर एक मंच पर आएंगे तभी प्रधानमंत्री तक बात पहुंचेगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ई20 की वजह से लोग परेशान हैं। उनकी गाड़ियां खराब हो रही हैं, माईलेज खराब हो गया है। ई20 से दुखी जितने भी लोग आवाज उठाना चाहते हैं, उनको एक प्लेटफॉर्म पर आना होगा। इसके लिए दिल्ली के कॉंस्टिट्यूशन क्लब में कार्यक्रम रखा गया है, जिसका नाम होगा नेशनल टाउनहॉल अंगेस्ट E20, जिसमें वर्चुअली भी लोग जुड़ सकते हैं।

ऑनलाइन भी कार्यक्रम में होंगे शामिल
जो लोग इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होना चाहते हैं, उनको व्हाट्सएप नंबर- 8588833212 पर मैसेज करना होगा। कार्यक्रम से एक दिन पहले उन्हें कार्यक्रम का लिंक भेजा जायेगा, जिसे 1 अगस्त को 11 बजे के बाद ओपन करना होगा। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम मे एक्सपर्ट्स, कॉन्टैंट क्रियेटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को आमंत्रित किया गया है। ई20 से जिनकी गाड़ियां खराब हो गई हैं, उनको भी कार्यक्रम में वर्चुअली जोड़ा जायेगा। कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े लोगों को भी अपनी बात कहने का मौका दिया जायेगा।