logo

ज्ञानवापी परिसर का ASI ने शुरू किया सर्वे, अतिरिक्त सुरक्षा बलों की गई तैनाती

gyanbapi1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वाराणसी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानि ASI ने ज्ञानवापी परिसर के सर्वे शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6:30 बजे से ही  टीम ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। एएसआई टीम के साथ दोनों पक्षों के वकील भी मौजूद हैं। बता दें कि जिला जज एके विश्वेश ने शुक्रवार को मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वे कराने का आदेश जारी करते हुए ASI को 4 अगस्त तक सर्वे की रिपोर्ट सौंपने को कहा था। साथ ही अदालत ने ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य स्थानों के सर्वे से संबंधित आदेश दिया है। 


वाराणसी में हाईअलर्ट 
रविवार रात दिल्ली, पटना और आगरा से ASI की टीम वाराणसी पहुंची। यहां डीएम, कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक की। इसके बाद सोमवार सुबह से सर्वे पर सहमति बनी। प्रशासन ने हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों और उनके वकीलों को बुलाया।  20 से 30 सदस्य टीम ज्ञानवापी परिसर में पहुंची है। सर्वे और सावन को देखते हुए वाराणसी को हाईअलर्ट पर रखा गया है।  शहर और आसपास के इलाके में करीब 2000 जवानों को तैनात किया गया है।     

मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार
वहीं मुस्लिम पक्ष ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है। ASI की टीम सभी उपकरणों के साथ वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद पहुंची है। मुस्लिम पक्ष के वकील मुमताज अहमद और रईस अहमद का कहना है कि हमने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ही हम आगे बढ़ेगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने कल ही डीएम को बोल दिया था कि हम सर्वे में शामिल नहीं होंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N