logo

इन 2 मुस्लिम महिलाओं की रामज्योति से जगमगाएगी 22 जनवरी को अयोध्या नगरी 

ram_11.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

22 जनवरी को जब राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न हो रह होगी, तब 2 मुस्लिम महिलाओं द्वारा लायी गयी रामज्योति से अयोध्या नगरी जगमगा रही होगी। इन दोनों मुस्लिम महिलाओं के नाम हैं, डॉ नाजनीन अंसारी और डॉ नजमा परवीन। ये दोनों उज्जैन से रामज्योति लेकर 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी। नाजनीन जहां, मुस्लिम महिला मंच राष्ट्रीय सचिव हैं, वहीं, नजमा भारतीय अवाम पार्टी की अध्यक्ष हैं। उज्जैन में इन दोनों महिलाओं को रामज्योति साकेत भूषण श्रीराम पीठ के महंत शंभु देवाचार्य के हाथों दिया जायेगा। इसके लिए अभी से तैयार शुरू कर दी गयी है। दोनों महिलाएं उज्जैन से रामज्योति के साथ मिट्टी औऱ सरयू नदी का जल भी लेकर अयोध्या आयेंगी।  

कौन हैं नाजनीन और नजमा 

नाजनीन और नजमा उस समय सुर्खियों में आयी थीं, जब 2006 में बनारस के संकट मोचन मंदिर में आतंकवादियों ने बम विस्फोट किया था। बिगड़ते सांप्रदायिक माहौल में समरसता भरने के लिए इन दोनों मुस्लिम महिलाओं ने रातदिन मेहनत की थी। इन दोनों ने बनारस की मुस्लिम महिलाओं के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ कराया था। इसमें इनका साथ कुछ सामाजिक संगठनों ने भी दिया था। हनुमान चालीसा का पाठ के दौरान दोनों महिलाओं को आतंकी संगठनों की ओर से धमकी भी मिली थी। लेकिन इन्होंने इन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कराना जारी रखा था। ये दोनों ही महिलाएं अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन को समर्थन देती रही हैं।  


देशभर के लोगों को दिया जा रहा आमंत्रण 
बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन के लिए देशभर के खास लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। अतिथियों को पहचान के लिए अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा। अतिथि कड़ी सुरक्षा जांच के बाद कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। प्रेवश से पहले उनके मोबाइल, पर्स और अन्य संदिग्ध चीजों को सुरक्षा एजेंसियां अपने पास जमा रखेंगी। इन सामानों को रखने के लिए मंदिर कैंपस में 12 हजार लॉकर बनाय गये हैं। अतिथियों को 11 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लेने की सलाह दी गयी है। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत सरीके नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।