logo

बालासोर रेल हादसे की होगी CBI जांच, रेल मंत्री अश्विनी ने दी जानकारी

1675.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ओडिशा के बालासोर जिले में बहानगा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार (2 जून) की शाम को हुए रेल हादसे की CBI जांच कराई जाएगी। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार की शाम बालासोर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। इससे पहले रविवार सुबह एक्सीडेंट साइट का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव की वजह से एक्सीडेंट हुआ। जिम्मेदारों की पहचान भी कर ली गई है। हालांकि, रेल मंत्री के इस बयान के कुछ देर बाद ही रेलवे बोर्ड की ऑपरेशन एंड बिजनेस डेवलपमेंट मेंबर जया वर्मा ने दिल्ली में कहा कि शुरुआती तौर पर लगता है कि सिग्नल में गड़बड़ी थी।

288 नहीं, 275 लोगों की मौत का दावा
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने रविवार की सुबह दावा किया कि हादसे में 288 नहीं, बल्कि 275 लोगों की जान गई है। उनके अनुसार कुछ शव को दो बार गिन लिए जाने से मृतकों की संख्या में गड़बड़ी हुई है मुख्य सचिव ने कहा कि हादसे में 1175 लोग घायल हुए, जिनमें से 793 को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। हालांकि, इस पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि हमारे पास हादसे में जान गंवाने वालों की लिस्ट बढ़ रही, मगर उनके पास घट रही है। उन्होंने कहा कि हादसे में पश्चिम बंगाल के 162 लोगों की जान गई है। अब तक पूरी लिस्ट नहीं मिल पाई है। ममता का कहना है कि बहुत से ऐसे लोग भी यात्रा करते हैं जो लिस्ट में नहीं होते।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N