logo

अग्निपथ योजना : भगवंत मान ने बताया अग्निपथ योजना को सेना का अपमान, फ़ैसला वापस लेने की मांग 

Bhagwant_mann.jpg

डेस्क :
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोदी सरकार की योजना 'अग्निपथ' को सेना का अपमान बताया है। उन्होंने सरकार से इस योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की है। भगवंत मान ने कहा कि मोदी सरकार का नया फ़रमान सेना का भी अपमान है। भगवंत मान ने ट्विटर पर लिखा "2 साल सेना में भर्ती रोकने के बाद केंद्र का नया फरमान कि 4 साल सेना में रहो.. उसके बाद पेंशन भी न मिले.. ये सेना का भी अपमान है.. देश के युवाओं के साथ भी धोखा है.. देशभर के युवाओं का गुस्सा.. बिना सोचे समझे लिए गए फैसले का नतीजा है.. फैसला तुरंत वापिस लेने की मांग करते हैं "

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">2 साल सेना में भर्ती रोकने के बाद केंद्र का नया फरमान कि 4 साल सेना में रहो.. उसके बाद पेंशन भी न मिले.. ये सेना का भी अपमान है.. देश के युवाओं के साथ भी धोखा है.. देशभर के युवाओं का गुस्सा.. बिना सोचे समझे लिए गए फैसले का नतीजा है.. फैसला तुरंत वापिस लेने की मांग करते हैं</p>&mdash; Bhagwant Mann (@BhagwantMann) <a href="https://twitter.com/BhagwantMann/status/1537704947202281473?ref_src=twsrc%5Etfw">June 17, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

बिहार,यूपी में विरोध प्रदर्शन के दौरान आगजनी 
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाध्यक्षों की मौजूदगी में मंगलवार को अग्निपथ योजना की घोषणा की थी। जिसके बाद से लगातार इस योजना के विरोध में देश के कई हिस्से में प्रदर्शन हो रहे हैं। बिहार, यूपी समेत कुछ राज्यों में आगजनी की घटनाएं भी हुई है।  प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों में आग लगाई और कई जगह तोड़फोड़ भी की है। बिहार में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार  प्रदर्शन में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 14 लोग घायल हुए है।