logo

कोटा में नीट की तैयारी कर रही नाबालिग को पहले पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म

rape19.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कोटा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा दरंदगी की शिकार हो गई है। लड़की की उम्र महज 15 साल बताई जा रही है। लड़की मूल रूप से बिहार की रहनी वाली है। दुष्कर्म का आरोप मेसकर्मी पर लगा है। वहीं इस घिनौनी काम में उसका साथ लड़की के हॉस्टल संचालक ने की थी। पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोटा के जवाहर नगर की है। 


होस्टल संचालक ने चुप रहने को कहा
जानकारी के अनुसार बिहार की लड़की कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। वह एक हॉस्टल में रहती थी और खाना मेस से खाती थी। लड़की ने अपने शिकायत में बताया है कि उसे ब्लैकमेल करके इस जाल में फंसाया गया है। जिसमें मेसकर्मी और होस्टल संचालक दोनों का हाथ है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी खाना देने उसे रोज आया करता था। इस दौरान दोनों की बातचीत खाने को लेकर ही होने लगी। फिर दोनों में दोस्ती हो गई। एक दिन मेसकर्मी ने नाबालिगको मिलने को बुलाया, जिसके बाद उसे शराब पिलाई फिर घिनौने काम को अंजाम दिया। जब इस बारे में होस्टल संचालक को बताया तो उसने साथ देने के बजाय चुप रहने को कहा। उसने कहा कि मेसकर्मी उससे शादी कर लेगा। 


फोटा-वीडियो वायरल करने की दी धमकी 
पीड़िता ने आगे कहा कि जब मैंने घरवालों को मामले की जानकारी देने के बारे में कहा तो मुझे डराने-धमकाने लगे। साथ ही फोटा और वीडियो के वायरल करने की धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत देखाते हुए पुलिस के पास पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।