logo

कैश फॉर क्वेश्चन विवाद : निशिकांत दुबे का महुआ मोइत्रा पर दूसरा आरोप, बोले- सांसद ने चुराईं लोकसभा की लॉगिन डिटेल

a302.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

कैश के बदले क्वेश्चन मामले में पहले से जारी सियासी घमासान के बीच झारखंड के गोडडा से बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने एक और गंभीर आरोप तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर लगाया है। निशिकांत दुबे का आरोप है कि टीएमसी सांसद ने लोकसभा वेबसाइट के लॉगिन डिटेल लीक की है। निशिकांत दुबे ने केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी बैष्णव और राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर को पत्र लिखकर मामले में जांच की मांग की है। निशिकांत दुबे ने कहा कि टीएमसी सांसद ने जो हरकत की है, उससे राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। यह संसदीय शिष्टाचार का उल्लंघन भी है।

कैश के बदले क्वेश्चन पूछने का लगाया आरोप
बता दें कि इससे पहले निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर कैश के बदले क्वेश्चन पूछने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि टीएमसी की महुआ मोइत्रा ने संसद में विशेष सवाल पूछने के बदले में व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से घूस लिया। उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा की गतिविधियां अनैतिक हैं। गैरकानूनी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने संचार मंत्रालय से मामले की गहन जांच की मांग है। इससे पहले उन्होंने कैश फॉर क्वेश्चन का आरोप लगाते हुए महुआ मोइत्रा को सदन से निलंबित कर जांच के लिए कमेटी बनाने की मांग की थी। निशिकांत दुबे ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच हो। 

निशिकांत दुबे के आरोपों पर टीएमसी सांसद क्या बोलीं
इधर, निशिकातं दुबे के आरोपों पर पलटवार करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि मैं उन्हीं रिश्वत के पैसों से बीजेपी सांसद के लिए यूनिवर्सिटी खोलूंगी और उनको डिग्री दूंगी क्योंकि वह वर्षों से झूठी डिग्री लेकर घूम रहे हैं। बता दें कि महुआ मोइत्रा ने कई मौकों पर बीजेपी सांसद की शैक्षणिक डिग्री को लेकर सवाल उठाए हैं। अब यह ताजा मामला सुर्खियों में है।