logo

वसुंधरा पर सुप्रियो के बयान का भाजपा ने किया पलटवार, कहा- मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गई है झामुमो

WhatsApp_Image_2023-06-14_at_10_43_17_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड की सियासत दिन प्रतिदिन आक्रामक रूप ले रही है। पक्ष-विपक्ष का लगातार एक दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। जहां बीजेपी सत्ता में वापसी को लेकर वर्तमान की हेमंत सोरेन की सरकार को घेर रही है तो दूसरी ओर सत्तारूढ़ पार्टी जेएमएम भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी क्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाअध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया ने झारखंड दौरे में सीएम हेमंत सोरेन पर प्रहार किया। जिसके जवाब में  झामुमों के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी उनपर पलटवार किया।  इसको लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने झामुमो के बयानबाजी को मानसिक दिवालिया व मुद्दाविहीन बताया है। षाड़ंगी ने झामुमो-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते साढ़े तीन साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाएं अपने चरम सिमा पर पहुंच चुकी है।  भ्र्ष्ट आईएएस अफसरों से लेकर अवैध खनन व जमीन दलालों की गिरफ्तारी के उदाहरण देते हुए कहा की इस सरकार में भ्रष्ट अधिकारीयों से जेल में भी जगह कम पड़ जाएगी।

संथाल की छवि को धूमिल किया झामुमो ने

भाजपा  शासनकाल में संथाल परगना में विकास की गंगा बहा करती थी। लेकिन झामुमों ने इसे कलंकित करने काम किया। झामुमो कहती है संथाल फूलो-झानो की धरती है। लेकिन संथाल में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटानएं आये दिन देखने को मिल रही है। सिदो-कान्हू के छटे वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की घटना से लेकर एसआई रूपा तिर्की की हत्या के मामले हों। इन सारी घटनाओं से संथाल की छवि धूमिल हुई है। कहा की भाजपा की डबल इंजन सरकार के समय संथाल की विकास की चर्चा विश्व पटल पर हुआ करती थी। चाहे वो देवघर एयरपोर्ट हो या देवघर एम्स। इसी प्रकार भाजपा ने अपनी कई उपलब्धियों को भी गिनाए।

पल्स अस्पताल और सेना की जमीन मामले में हेमंत सरकार चुप क्यों

षाड़ंगी ने हेमंत सोरेन को घेरते हुए अमित अग्रवाल का नाम लिया, कहा ये कौन है ? झामुमो को स्पष्ट करनी चाहिए। कहा की अमित अग्रवाल को मुख्यमंत्री पारिवारिक मित्र बताते थे। साथ ही सेना की जमीन और पल्स अस्पताल जैसे कई मामले को लेकर हेमंत सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाये। कहा इन सभी मामलों के जोड़कर देखा जाये तो एक बड़ी तस्वीर सामने आने वाली है। जिसे अब जनता भी समझ चुकी है। उन्होंने झामुमो द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियादी बताते हुए कहा की झामुमो-कांग्रेस सत्ता की नशे में चूर है। जिसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में जरूर देगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :

https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N