logo

बीजेपी को नहीं चाहिए कोई कंधा, बनायेगी अपनी सरकार; बिहार में बोले जेपी नड्डा

nadda.jpg

द फॉलोअप टीम; बिहार
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को बिहार दौरे पर थे। इस दौरान वह पटना में भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व राज्यपाल दिवंगत कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। समारोह में संबोधित करते हुए नड्डा ने नीतीश-लालू पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान नड्डा ने कहा कि भाजपा इस बार बिहार में अपने दम पर सरकार बनाएंगी। न की किसी के कंधे का सहारा लेकर। उन्होंने लालू पर हमला करते हुए कहा कि कभी जो लालू यादव गांधी परिवार का विरोध करते थे,आज सत्ता के लालच में उनके साथ खड़े हैं। 


क्षेत्रिय पार्टियों का होगा खात्मा 
नड्डा ने आगे कहा कि क्षेत्रिय पार्टियां बनती है। लेकिन फिर वो कांग्रेस की पोषक बन जाती है। समाजिक विकास की बात करने वाले केवल अपने परिवार का विकास करते हैं। विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है। उन्होंने कह रहा हूं कि क्षेत्रिय पार्टियां समाप्त हो जाएंगी। आज मैं बिहार की धरती पर हूं। यहां लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव की सरकार चल रही है। ये लोग परिवारवाद और भष्ट्राचार में लिप्त है। ज्यादा पीछे नहीं जाऊंगा कल की बात है लालू, तेजस्वी और राबड़ी बेल लेकर आए हैं। 


भाजपा ने सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग के हित में किया काम 
जातिय जनगणना पर तंज कसते हुए नड्डा ने कहा कि आजकल बैकवर्ड-बैकवर्ड की बहुत चर्चा हो रही है, लेकिन मैं आपको बता दूं कि भाजपा ने सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग के हित में काम किया है। कैलाशपति मिश्र और भाजपा ने ओबीसी वर्ग के लिए कितना कुछ किया। ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम मोदी सरकार ने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए भी कई काम किए हैं। नारी शक्ति वंदन बिल दोनों संसद से भाजपा ने पास कराया। यह बीते 10 साल से फंसी थी। किसी को कोई सुध नहीं था। इसे भाजपा ने पास कराया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N