logo

छत्तीसगढ़ : प्रेमिका को गैर-मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, प्रेमी ने ह'त्या कर श'व आंगन में दफना दिया

chhatisgarh.jpg

रायगढ़: 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में प्यार में हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की किसी और से अवैध संबंध होने के कारण हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रेमी ने उसका शव घर के आंगन में दफना दिया। सनकी आशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म की कबूल कर लिया है। उसने कहा कि, उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही थी। उसका किसी और के साथ अवैध संबंध था।

आरोपी को हत्या कररने का पछतावा नहीं
मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का है। यहीं के अजय उर्फ खगेश्वर यादव और कांति यादव (45 वर्ष) के बीच प्रेम संबंध था। इसी दौरान अगस्त महीने में प्रेमी की दादी का निधन हो गया।  वो दशकर्म संस्कार में कुनकुरी गया था। उसने कांति को भी साथ चलने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया था, ऐसे में वो अकेला चला गया। जब वो वापस आया तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है और अंदर घुस गया। अंदर उसकी प्रेमिका कांति यादव किसी पराए मर्द के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में मिली। 
उसने जब अपनी प्रेमिका से पूछा तो उसकी कोई जवाब नहीं दिया। गुस्साए प्रेमी ने उसे थप्पड़ मारा और उसके सिर को दीवार में पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने दूसरे दिन अपने घर के आंगन में गड्ढा किया और कांति की लाश दफन कर फरार हो गया। आरोपी ने आगे कहा कि अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। वो कांति यादव से बहुत प्यार करता था और उसके लिए अपनी पत्नी और दो बच्चों को भी छोड़ चुका था,लेकिन कांति ने उसके साथ बेवफाई की थी।

कुनकुरी में गिरफ्तार किया गया युवक
CSP दीपक मिश्रा ने कहा कि कांति यादव की लाश जब जमीन में दफन मिली, तो उसके साथ रहने वाले प्रेमी अजय उर्फ खगेश्वर की तलाश के लिए लैलूंगा और चक्रधर नगर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। आरोपी खगेश्वर उर्फ अजय यादव मूलत: जशपुर जिले के कुनकुरी के ग्राम लोटापानी का रहने वाला था, इसलिए पुलिस टीम कुनकुरी गई। इसके बाद लोटापानी में आरोपी के घर पर छापा मारा गया, तो वो वहां नहीं मिला। ये जरूर पता चला कि वो आसपास के जंगल में ही छिपा बैठा है।इसके बाद पुलिस ने लोटापानी से लगे जंगल में एक मकान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वो वहां बैठकर शराब पीता हुआ मिला। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कुनकुरी से रायगढ़ लाया गया है।

पुलिस ने कैसे किया वारदात का खुलासा!
करीब 17 दिनों तक छोटी बहन का फोन नहीं लगने पर बड़ी बहन किसी अनहोनी की आशंका से रविवार 18 सितंबर को उसके घर गई थी। यहां घर के पीछे जमीन में दबी बहन की साड़ी और उसके पैरों की उंगलियां दिखाई दी। उसने तुरंत पुलिस को खबर की। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां खुदाई कराई, तो महिला की लाश मिली थी।