logo

बजट 2026-27 : क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा? जानिए वित्त मंत्री के ऐलान का आम आदमी की जेब क्या होगा असर

SITARAMAN.jpg

नई दिल्ली
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 के दौरान कई रोजमर्रा और जरूरी वस्तुओं के दाम घटाने और बढ़ाने से जुड़े अहम ऐलान किए हैं। बजट में जहां स्वास्थ्य, ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को राहत दी गई है, वहीं कुछ उत्पाद महंगे भी होंगे। बजट के मुताबिक सोलर एनर्जी से जुड़े उपकरणों पर टैक्स में राहत दी गई है, जिससे यह सेक्टर और किफायती होगा। इसके अलावा, 

ये चीजें सस्ती होंगी - 
•    कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी
•    7 गंभीर और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर टैक्स में कटौती
•    डायबिटीज (शुगर) की दवाएं सस्ती
•    विदेश यात्रा की लागत घटेगी
•    CNG और बायोगैस के दाम कम होंगे
वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि दवाओं और मेडिकल डिवाइसेज पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है, जिससे इलाज का खर्च कम होगा और मरीजों को सीधा फायदा मिलेगा। बजट में Make in India को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई फैसले लिए गए हैं। इसके चलते देश में बनने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट सस्ते हो सकते हैं।
सरकार का मानना है कि घरेलू उत्पादन बढ़ने से न केवल कीमतें घटेंगी, बल्कि भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता भी मजबूत होगी।


ये उत्पाद होंगे महंगे
वित्त मंत्री ने बताया कि बजट के बाद-
•    शराब
•    स्क्रैप
•    खनिज (Minerals)
के दाम बढ़ सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) GDP का 4.3% रहने का अनुमान जताया है।
कुल मिलाकर
बजट 2026-27 में स्वास्थ्य, ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को राहत दी गई है, जबकि कुछ सेक्टरों में महंगाई का असर दिख सकता है। आम लोगों के लिए यह बजट राहत और बोझ—दोनों का मिला-जुला पैकेज माना जा रहा है।


 

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest