logo

बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत के बाद लगी आग, 3 की मौत; 24 गंभीर घायल

टक्कर.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मंगलवार तड़के एक जोरदार सड़क हादसा हो गया। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौराहा बाईपास पर सोनौली से दिल्ली जा रही एक यात्री बस की ट्रक कंटेनर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में आग लग गई, जिससे इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। 
मिली जानकारी के अनुसार बस में कुल 27 यात्री सवार थे। जिसमें 3 की मूत हो गई और लगभग 24 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। जिसमें से पांच की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। और फिर कड़ी मशक्कत के बाद बस और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल बलरामपुर पहुँचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि रात करीब 2:15 बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस को गर्म कपड़े लेकर असम की ओर जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बस में सभी सवार यात्री नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से दिल्ली जा रहे थे। टक्कर लगने के बाद बस हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरे बस में आग लग गई। 
 

Tags - National news national khabar national update uttar pradesh news uttar pradesh khabar road accident news