logo

खुशखबरी : केंद्र सरकार ने 17 फसलों की MSP में किया इजाफा 

a291.jpg

डेस्क: 

केंद सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने 17 फसलों की एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है कि सरकार ने खरीप फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा किया है। सरकार ने धान, मक्का और सोयाबीन सहित कुल 17 फसलों की एमएसपी बढ़ाे का फैसला किया है। 

कौन-कौन से फसल की एमएसपी बढ़ी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार ने साल 2022-23 के लिए खरीब फसलों जैसे कि धान,सोयाबीन, मक्का जैसे फसलों की एमएसपी बढ़ाने का ऐलान किया है। किसानों को इन फसलों की ज्यादा कीमत मिलेगी। सरकार ने इसमें 100 रुपये की वृद्धि की है।

दरअसल, साल 2021-22 के लिए धान की एमएसपी प्रति क्विंटल 1,940 रुपये थी। मूंग की एमएसपी में प्रति क्विंटल 480 रुपये का इजाफा किया गया है। तिल की एमएसपी भी बढ़ाई गई है। इसमें प्रति क्विंटल 523 रुपये का इजाफा किया गया है। सूरजमुखी की एमएसपी में प्रति क्विंटल 385 रुपये का इजाफा किया गया है।

 

कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भारी निवेश
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कृषि बजट बढ़कर 1 लाख 26 हजार करोड़ रुपये हो गया है। केंद्र सरकार बाकी कई फसलों को भी एमएसपी के दायरे में लेकर आई है। फसल बीमा से लेकर सिंचाई तक में उल्लेखनीय सुधार किया गया है। 8 साल के मोदी कार्यकाल में किसानों की आय बढ़ी है। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये जारी किए गये हैं। सिंचाई, बीमा, मिट्टी की सेहत और किसानों की पेशंन को लेकर कई उल्लेखनीय काम किए गये हैं।