logo

दिल्ली : मंकीपॉक्स को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन, 3 लेयर मास्क और 21 दिन का क्वारेंटिन जरूरी

monkeypox_2.jpg

डेस्क:

देश में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ रहे है। ऐसे में केंद सरकार ने जरूरी गाइडलाइन जारी की है। इसमें 21 दिन तक  क्वारैंटाइन और 3 लेयर के मास्क का प्रयोग करने को कहा गया है। इसके अलावा सरकार ने मंकीपॉक्स की जांच के लिए टेस्टिंग किट और वैक्सीन बनाने के लिए टेंडर निकाला है।

बता दें कि देश में अब तक मंकीपॉक्स के 4 मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमें 3 केरल और 1 दिल्ली के हैं। वहीं बुधवार को झारखंड में भी एक संदिग्ध मरीज पाया गया है। इसके अलावा देश में 3 संदिग्ध मरीज और मिले हैं जिनका सैंपल जांच के लिए पुणे भेज दिया गया है।

केंद सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन

1.    मंकीपॉक्स संक्रमित रोगी को 21 दिन तक क्वारैंटाइन रहना होगा।
2.    चेहरे पर मास्क पहनने के साथ-साथ हाथों को धोते रहें। मास्क तीन लेयर वाला पहनना चाहिए।
3.    घावों को पूरी तरह से ढककर रखें। पूरी तरह से ठीक होने तक अस्पताल में रहना होगा।
4.    अस्पताल के वार्ड में भर्ती संक्रमित रोगी या फिर संदिग्ध रोगी की किसी भी दूषित चीजों के संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को तब तक ड्यूटी से बाहर नहीं करना है, जब तक उनमें कोई लक्षण विकसित न हो। हालांकि, ऐसे स्वास्थ्य कर्मचारियों की 21 दिन तक निगरानी बहुत जरूरी है।
5.    मंकीपॉक्स मरीज के संपर्क में आने, उससे शारीरिक संपर्क बनाने या फिर उसके आसपास दूषित चीजों जैसे कपड़े, बिस्तर आदि के संपर्क में आने पर संक्रमण फैल सकता है। इससे बचना बहुत जरूरी है।

WHO ने मंकीपॉक्स को लेकर पूरी दुनिया में हेल्थ इमरजेंसी
बता दें कि  मंकीपॉक्स को लेकर WHO ने पूरी दुनिया में हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है। WHO ने कहा कि ये बीमारी मरीज से स्किन टु स्किन कॉन्टैक्ट करने से या फिर उसे खाना खिलाने से भी फैलती है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, बर्तन और बिस्तर छूने से भी मंकीपॉक्स फैल सकता है।