logo

रांची : आज और कल बैंकों में लगे रहेंगे ताले..केंद्रीय श्रमिक संगठन ने किया दो दिन का हड़ताल

bnlll.jpg

रांचीः
केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने सरकार की कामगार, किसान और जन विरोधी नीतियों के विरोध दो दिन के हड़ताल का आह्वान किया है। यानि आज और कल  (28 और 29 मार्च) को बैंको में ताले लगे रहेंगे। श्रमिक संगठनों के मुताबिक कामगार विरोधी, किसान विरोधी, जन विरोधी तथा राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ इस हड़ताल का आह्वान किया है। 


22 मार्च को हुई थी बैठक 
बता दें कि हड़ताल को लेकर विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में तैयारियों के सिलसिले में केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त मंच की 22 मार्च, 2022 को दिल्ली में बैठक हुई थी। बयान में कहा गया है कि एस्मा (हरियाणा और चंडीगढ़, क्रमशः) के खतरे के बावजूद रोडवेज, परिवहन और बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होने का निर्णय किया है। 


भुवनेश्वर में बंद का असर 
ओडिशा के भुवनेश्वर में बंद का असर देखने को मिला है।  यहां एनएच 43 पर प्रदर्शनकारियों ने एक घंटे तक हाईवे को जाम कर दिया। नतीजा यह हुआ कि पश्चिम बंगाल से आई एंबुलेंस में सवार एक मरीज को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।