logo

Election 2022 : 'आप' के लिए चुनाव प्रचार करेंगे दिल्ली के लोग, क्या है 'एक मौका केजरीवाल' को कैंपेन! 

d50626b3-0443-4953-88ba-286c673859b9.jpg

दिल्ली: 

आम आदमी पार्टी ने पंजाब सहित सभी पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में ताल ठोकने का फैसला किया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा ताकत पंजाब और गोवा में झोंक रखी है। पंजाब में तो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम फेस का भी एलान कर दिया है। यहां से भगवंत मान आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। अब केजरीवाल ने फैसला किया है कि दिल्ली के लोग आप के लिए प्रचार करेंगे।

 

एक मौका केजरीवाल को अभियान
दरअसल, सोमवार से आम आदमी पार्टी ने एक मौका केजरीवाल को अभियान की शुरुआत की है। इसकी घोषणा करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि हम आज से इस अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। अभियान के तहत दिल्ली के लोग दूसरे राज्यों के लोगों को आप द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए वीडियो बना सकते हैं। उनसे चुनाव से पहले केजरीवाल अथवा आप को मौका देने की अपील कर सकते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं। 

केजरीवाल ने लोगों से की अपील
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभियान का आगाज करते हुए कहा कि चुनाव के बाद वो 50 दिल्ली वालों के साथ डिनर करेंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में भी डालेंगे। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने लगातार दूसरी बार दिल्ली में सरकार बनाई। तकनीकी तौर पर केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पहली बार, आप ने कांग्रेस पार्टी के साथ सरकार बनाई थी। 

यूपी सहित पांच राज्यों में होंगे चुनाव
गौरतलब अगले महीने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा का चुनाव होना है। पंजाब में केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का एलान कर दिया है। गोवा में भी आप ने प्रत्याशी उतारे हैं। यूपी की भी कई सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल सहित आप के कई बड़े नेताओं ने उत्तराखंड का भी कई दौरा किया है।