logo

CM हेमंत सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

cm_and_delhi_cm.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों दिल्ली दौरे पर है। इसी बीच आज वह नई दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान झारखंड और दिल्ली से जुड़े विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जहां एक ओर सीएम बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पारिवारिक कार्याक्रम में शामिल हुए। उसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। वहीं आज उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात की है। इस मुलाकात के कई सियासी मायने लगाए जा रहे हैं।  कई लोगों 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर इसे विपक्षी एकता के चशमें से देख रहे हैं।वहीं कुछ लोग इसे औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं। हालांकि हाल के दिनों में कई बार सीएम हेमंत दिल्ली गए हैं। लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात नहीं हुई थी। 


सीएम ने किया ट्वीट

इस बात की जानकारी देते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज नई दिल्ली में दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान झारखण्ड और दिल्ली से जुड़े विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।


जेपी नड्डा के बेटे की शादी में हुए थे शामिल
बता दे कि सीएम हेमंत सोरेन 5 फरवरी को जेपी नड्डा के बेटे की शादी में शामिल हुए थे। इसके बाद 6 फरवरी को उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके बीच पीएम आवास योजना को लेकर चर्चा हुई। जिसके बाद सीएम ने मीडिया से मुखातिब होने के बाद कहा कि हमारे बीच का संवाद सकारात्मक रहा। केंद्र सरकार हमारा गार्जियन के रूप में है। उन्हें झारखंड पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अभी भी झारखंड में कई ऐसे आदिवासी-मूलवासी हैं। जिनके पास अपना आवास नहीं है। उन्होंने आगे कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर भारतीय का अपना घर हो और या पीएम का सपना है तो जाहिर सी बात है कि हर किसी को इसे मानना होगा। इसी विषय को लेकर हमारी गिरिराज सिंह से बातचीत हुई है।